Bihar Vridha Pension Form PDF 2026 | बिहार वृद्धा पेंशन आवेदन फॉर्म डाउनलोड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Bihar Vridha Pension Form PDF 2026 Download, बिहार वृद्धा पेंशन आवेदन फॉर्म PDF डाउनलोड

📅 Last Updated: May 2026 | यह जानकारी SSPMIS पोर्टल के अनुसार अपडेट है।

Bihar Vridha Pension Form PDF 2026: बिहार में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए सरकार हर महीने पैसे देती है। इसे वृद्धा पेंशन योजना कहते हैं। पर ज़्यादातर लोग फॉर्म कहाँ मिलेगा, कैसे भरेंगे, ये नहीं जानते।

यहाँ सब कुछ है। PDF डाउनलोड से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक।

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2026 क्या है?

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार सरकार की एक स्कीम है जो 60 साल या उससे ज़्यादा उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने आर्थिक मदद देती है। इसे Social Security and Pension Management Information System (SSPMIS) के ज़रिए चलाया जाता है।

योजना 2019 में शुरू हुई थी। अब तक लाखों बुजुर्ग इसका फ़ायदा उठा चुके हैं।

हमारे पड़ोस के रामजी प्रसाद जी ने जनवरी 2026 में आवेदन किया था — उन्हें पेंशन मिलने में 4 हफ्ते लगे। प्रखंड कार्यालय में एक बार जाना पड़ा था verification के लिए। अगर आप प्रखंड कार्यालय नहीं जाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन SSPMIS के अधिकारिक पोर्टल से फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं घर बैठे आपको कही वेरिफिकेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा

Bihar Vridha Pension Form PDF 2026 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामबिहार वृद्धा पेंशन योजना
आर्टिकल का नामBihar Vridha Pension Form PDF 2026
राज्यबिहार
लाभार्थीबिहार के वृद्ध नागरिक
आयु सीमा60 वर्ष या उससे अधिक
पेंशन राशि₹1100 प्रति माह
आवेदन मोडऑनलाइन / ऑफलाइन
फॉर्म प्रकारPDF आवेदन फॉर्म
पैसा कैसे मिलेगाDBT के माध्यम से बैंक खाते में
आधिकारिक पोर्टलSSPMIS Bihar
हेल्पलाइन नंबर1800-345-6262

बिहार वृद्धा पेंशन योजना का लाभ किसे मिलेगा?

ये पेंशन सिर्फ बिहार के स्थायी निवासियों को मिलती है। कुछ ज़रूरी शर्तें हैं:

  • उम्र: 60 साल या उससे अधिक
  • निवास: बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आय: गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग
  • सरकारी कर्मचारी नहीं: जो पहले से सरकारी पेंशन ले रहे हैं, वो इसके लिए योग्य नहीं हैं

बिहार वृद्धा पेंशन पात्रता शर्तें (Eligibility Criteria)

ज़रूरी दस्तावेज़

आवेदन करते वक्त ये कागज़ात तैयार रखें: सबसे पहले आपके पास Bihar Vridha Pension Form PDF 2026 वाले फॉर्म को प्रिंट करवा लेना होगा उसके बाद निचे दिए गए docement लगये साथ में

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक (पहला पेज)
  • BPL राशन कार्ड (अगर है तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

कौन आवेदन नहीं कर सकता?-Bihar Vridha Pension Form PDF 2026

जो लोग किसी भी सरकारी योजना से पहले से पेंशन पा रहे हैं, जैसे विधवा पेंशन या विकलांगता पेंशन, वो इस योजना में अलग से आवेदन नहीं कर सकते।

वृद्धा पेंशन की राशि कितनी है?-Bihar Vridha Pension Form PDF 2026

उम्र मासिक पेंशन राशि
60 से 79 साल ₹1100 प्रति माह
80 साल और उससे अधिक ₹1100 प्रति माह

📢 महत्वपूर्ण अपडेट: बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन की राशि में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। पहले लाभार्थियों को केवल ₹400 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे अब ₹700 बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा जून 2025 में की थी और नई बढ़ी हुई राशि जुलाई 2025 से लागू कर दी गई। इसके बाद जनवरी 2026 में भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इस वृद्धि की पुष्टि की गई। अब पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

बिहार सरकार की इस नई पहल से राज्य के लाखों बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। पेंशन राशि बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह किए जाने से लाभार्थियों को अपनी दैनिक जरूरतों और दवाइयों का खर्च उठाने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पेंशन की राशि सीधे बैंक खाते में भेजे जाने से पारदर्शिता भी बढ़ी है और लाभार्थियों को समय पर पैसा मिल पा रहा है।

Bihar Vridha Pension Form PDF कैसे डाउनलोड करें?

बिहार वृद्धा पेंशन आवेदन फॉर्म PDF 2026

ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड- Bihar Vridha Pension Form PDF 2026

  1. SSPMIS पोर्टल पर जाएं: sspmis.bihar.gov.in
  2. होमपेज पर “Download Form” या “फॉर्म डाउनलोड” ऑप्शन ढूंढें
  3. “Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana Application Form” पर क्लिक करें
  4. PDF खुलेगी, उसे डाउनलोड और प्रिंट करें

Bihar Vridha Pension Form PDF 2026 ऑफलाइन कहाँ मिलेगा?

अगर इंटरनेट नहीं है, तो ये फॉर्म इन जगहों पर मिलता है:

  • नज़दीकी प्रखंड कार्यालय (Block Office)
  • पंचायत सेवा केंद्र
  • जन सेवा केंद्र (CSC)

हमारी वेबसाइट से PDF फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

आप इस आर्टिकल में दिए गए Quick Links सेक्शन की मदद से भी Bihar Vridha Pension Form PDF को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। Quick Links बॉक्स में दिए गए “Download PDF Form” या “Direct Link” बटन पर क्लिक करते ही फॉर्म की PDF आपके मोबाइल या कंप्यूटर में खुल जाएगी। वहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

Bihar Vridha Pension Form कैसे भरें – सम्पूर्ण जानकारी

बिहार वृद्धा पेंशन आवेदन फॉर्म PDF 2026
बिहार वृद्धा पेंशन आवेदन फॉर्म PDF 2026

Bihar Vridha Pension Form PDF 2026 फॉर्म भरने का सही तरीका

फॉर्म में ये जानकारी भरनी होती है:

व्यक्तिगत जानकारी:

  • आवेदक का नाम (आधार कार्ड के अनुसार)
  • पिता/पति का नाम
  • जन्मतिथि
  • लिंग
  • जाति

पते की जानकारी:

  • गाँव/मोहल्ला
  • पंचायत
  • प्रखंड
  • जिला
  • पिन कोड

बैंक की जानकारी:

  • बैंक का नाम
  • खाता नंबर
  • IFSC Code
  • शाखा का नाम

फॉर्म भरते वक्त ध्यान रखें

  • नाम बिल्कुल आधार कार्ड जैसा लिखें, एक भी अक्षर गलत नहीं होना चाहिए
  • बैंक खाता आवेदक के नाम पर होना चाहिए, किसी और के नाम पर नहीं
  • फोटो साफ और हाल की होनी चाहिए
  • सभी दस्तावेज़ों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी लगाएं

फॉर्म जमा कहाँ करें?

भरा हुआ फॉर्म और सभी दस्तावेज़ लेकर अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के कार्यालय में जमा करें। वहाँ से रसीद लेना न भूलें।

पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे बड़े जिलों में आवेदन प्रक्रिया और जिलो के बदले जल्दी पूरी हो जाती है क्योंकि वहां कर्मचारियों की संख्या अधिक होती है। वहीं शिवहर, अररिया जैसे छोटे जिलों में प्रक्रिया पूरी होने में 1.5–2 महीने तक का समय लग सकता है। यदि आपका जिला छोटा है, तो आवेदन की स्थिति जानने के लिए एक बार स्वयं प्रखंड कार्यालय (BDO Office) जाकर जानकारी अवश्य लें।

बिहार वृद्धा पेंशन आवेदन ऑनलाइन कैसे करें? (SSPMIS Portal)

Step-by-Step प्रक्रिया

Step 1: SSPMIS पोर्टल खोलें: sspmis.bihar.gov.in

Step 2: होमपेज पर “Register for MVPY” (Mukhyamantri Vridhajan Pension Yojana) पर क्लिक करें।

Step 3: आधार नंबर और नाम डालें। आधार वेरिफिकेशन होगा।

Step 4: वेरिफिकेशन के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। सारी जानकारी ध्यान से भरें।

Step 5: बैंक डिटेल्स और दस्तावेज़ अपलोड करें।

Step 6: फॉर्म Submit करें। Application ID मिलेगी, उसे संभालकर रखें।

बिहार वृद्धा पेंशन आवेदन फॉर्म PDF 2026

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

SSPMIS पोर्टल पर “Beneficiary Status” ऑप्शन में जाकर अपनी Application ID डालें। स्टेटस पता चल जाएगा।

Important Quick Links

लिंक का नामलिंक
Bihar Vridha Pension Form PDF DownloadClick Here
SSPMIS Official WebsiteVisit Here
Pension Status CheckCheck Now
Online ApplyApply Online
Aadhar Consent Form DownloadClick Here
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram ChannelJoin Now
Facebook PageFollow Now
Instagram PageFollow Now
YouTube ChannelSubscribe Now
X (Twitter) PageFollow Now
Helpline Number1800-345-6262

इसे भी पढ़ें:-

बिहार विधवा पेंशन योजना 2026
बिहार विकलांग पेंशन फॉर्म
बिहार उद्योगी योजना 2026
बिहार भूमि खतियान डाउनलोड 2026

FAQ – वृद्धा पेंशन 2026

Q: बिहार वृद्धा पेंशन कब तक खाते में आती है?

Ans: आवेदन स्वीकृत होने के 1-2 महीने बाद पेंशन शुरू होती है। हर तिमाही में भुगतान किया जाता है।

Q: Status कैसे चेक करें?

Ans: sspmis.bihar.gov.in पर “Beneficiary Status” में आधार या Application ID डालकर चेक करें

Q: क्या महिला और पुरुष दोनों को मिलती है?

Ans: हाँ, 60+ वर्ष के सभी बुजुर्ग नागरिक (महिला व पुरुष) इस योजना के पात्र हैं।

Q: बिहार में वृद्धा पेंशन कैसे अप्लाई करें?

Ans: बिहार में वृद्धा पेंशन के लिए आप RTPS या समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी साइबर कैफे या CSC सेंटर से भी फॉर्म भरवा सकते हैं।

Q: बिहार वृद्धावस्था पेंशन 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: आवेदन करने के लिए पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, फिर अपनी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन सबमिट होने के बाद आपको एक Application ID मिलती है जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q: वृद्धा पेंशन के लिए फॉर्म कैसे भरें?

Ans: फॉर्म में नाम, पता, उम्र, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स आदि सही-सही भरना होता है। साथ में आधार कार्ड, फोटो और बैंक पासबुक अपलोड करना जरूरी होता है।

Q: 5000 रुपये पेंशन योजना क्या है?

Ans: बिहार में अभी वृद्धा पेंशन ₹400 से ₹1000 प्रति माह मिलती है। ₹5000 पेंशन योजना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, यह भ्रामक जानकारी हो सकती है।

Q: श्रम कार्ड से ₹3000 कैसे मिलेंगे?

Ans: E-Shram कार्ड धारकों को सरकार द्वारा अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभ मिलता है। ₹3000 की सहायता पाने के लिए आपको संबंधित योजना में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है।

Q: 2026 में वृद्धा पेंशन कब आएगी?

Ans: पेंशन राशि DBT के माध्यम से हर महीने लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह आमतौर पर महीने की शुरुआत या बीच में आती है।

Q: आधार कार्ड से वृद्धावस्था पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें?

Ans: आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” में अपना आधार नंबर या Application ID डालकर आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q: 2026 में पेंशन बढ़ेगी?

Ans: पेंशन बढ़ाने का निर्णय सरकार द्वारा बजट या नई योजना के तहत लिया जाता है। फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Q: वृद्धावस्था पेंशन कितनी तारीख को आएगी?

Ans: पेंशन की कोई फिक्स तारीख नहीं होती, लेकिन आमतौर पर हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच खाते में पैसा आ जाता है।

Q: बिहार वृद्धा पेंशन के लिए न्यूनतम उम्र क्या है?

60 साल। इससे कम उम्र में आवेदन नहीं होगा।

Q: पेंशन कब से मिलना शुरू होती है?

आवेदन स्वीकार होने के बाद अगले महीने से। आमतौर पर 1 से 3 महीने का वक्त लगता है।

Q: क्या इसके लिए BPL कार्ड ज़रूरी है?

ज़रूरी नहीं, पर BPL कार्ड होने से आवेदन आसानी से स्वीकार हो जाता है।

Q: अगर बैंक खाता नहीं है तो क्या करें?

पहले किसी नज़दीकी बैंक या Post Office में खाता खुलवाएं। खाता होना ज़रूरी है।

Q: क्या हेल्पलाइन नंबर है?

हाँ। SSPMIS Helpline: 1800-345-6262 (टोल फ्री)

Q: एक परिवार में कितने लोग आवेदन कर सकते हैं?

परिवार में जितने भी 60+ साल के सदस्य हैं, सभी अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

बिहार वृद्धा पेंशन योजना राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। अब सरकार द्वारा पेंशन राशि बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दी गई है, जिससे लाखों लाभार्थियों को राहत मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है — बस सही दस्तावेज़ तैयार रखें, फॉर्म ध्यान से भरें और समय पर जमा करें। ऑनलाइन आवेदन के लिए SSPMIS पोर्टल सबसे आसान तरीका है, जबकि ऑफलाइन सुविधा CSC और प्रखंड कार्यालयों में भी उपलब्ध है। आवेदन करने के बाद अपनी Application ID सुरक्षित जरूर रखें ताकि भविष्य में स्टेटस आसानी से चेक किया जा सके।